प्रयागराज, अगस्त 8 -- 15 यूपी बटालियन एनसीसी से जुड़े तीन संस्थानों ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए बच्चों और ग्रामीणों को कृमि संक्रमण से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। कोटवा और दलापुर गांवों में विशेष रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 10 अगस्त को निर्धारित कृमि मुक्ति की दवा अवश्य दिलाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...