बलिया, जुलाई 30 -- रसड़ा। टेटनस/डिप्थीरिया बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण और राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान को लेकर गुरुवार को स्थानीय तहसील में एसडीएम रणवीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील और ब्लॉक टास्क फोर्स के साथ अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने तीन से सात अगस्त तक चलने वाले टेटनस/ डिप्थीरिया के टीकाकरण कार्यक्रम को संचालित करने का निर्देश दिया। बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ रसड़ा, नगरा, चिलकहर को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी रसड़ा के अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल, पीएचसी नगरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी यादव, बीईओ पवन कुमार सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- तहसील टास्क फोर्स बैठक में टीकाकरण और कृमि मुक्ति को लेकर दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...