लातेहार, जुलाई 18 -- लातेहार,संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों से आए चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो एवं जिला कुष्ठ उन्मूलन पदाधिकारी डॉ. विवेक विद्यार्थी के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में डीएफआईटी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रेड्डी एवं डॉ. राजेश कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के मुख्य विषय प्रशिक्षण में कुष्ठ रोग की प्रारंभिक पहचान, समुचित उपचार, रिएक्शन मैनेजमेंट, रेफरल प्रणाली, दिव्यांगता की रोकथाम तथा चिकित्सा पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय स्तर पर संदिग्ध रोगियों की पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित कराने के लिए भी प्रश...