गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के कुराश खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर गुरुग्राम का नाम रोशन किया है। 25 से 28 जून तक पानीपत में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत तथा कई कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कुराश संघ और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम वर्ग में अर्णव रतन ने स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम का गौरव बढ़ाया। वहीं 55 किलोग्राम वर्ग में निर्भय कुमार ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 60 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 57 किलोग्राम वर्ग में रिमझिम, 70 किलोग्राम वर्ग में हिमांशी व 77 किलोग्राम वर्ग में मेघना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 किलोग...