लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने संगठन के विस्तार के क्रम में बाराबंकी जिले में नई जिला कार्यकारिणी के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने ग्राम रामपुर तेलियानी निवासी राजवीर सिंह को बाराबंकी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए राजवीर सिंह को जिले के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने उनका निस्तारण कराने और किसानों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही उन्हें निर्देश दिए कि तीन माह के भीतर जिला एवं तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...