औरंगाबाद, मार्च 17 -- भागलपुर के सबौर में आयोजित राष्ट्रीय किसान मेला में मदनपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इन उत्पादों की सराहना कर रहे हैं। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में देशभर से उद्यमी भाग ले रहे हैं। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक सह डीडीएम सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से औरंगाबाद जिले के मदनपुर की महिलाओं ने शुद्धता के साथ तैयार साबुदाना पापड़, बासमती चावल का चरौरी, चना बड़ी, उड़द बड़ी, आलू बड़ी सहित अन्य खाद्य प्रसंस्कृत उत्पादों का प्रदर्शन किया है, जिसे आगंतुकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। नाबार्ड के सीजीएम गौतम कुमार सिंह, भागलपुर डीडीएम अर्चना प्रिया सहित अन्य वरिष्ठ अधि...