हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि । राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कृषि संकाय की ओर से कर्वेकला पंचायत में एक विशेष किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया और उन्नत व वैज्ञानिक खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, एकीकृत खेती प्रणाली और फसलों में होने वाले रोगों के प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीके नायक ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि शिक्षा और शोध का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक सोच और आत्मनिर्भर खेती की दिशा में आगे बढ़ाने वाला साबित होग...