गुमला, जुलाई 21 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लेकर किशोर-किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य विकास पर चर्चा की। गठित समिति में बीडीओ सिंह को अध्यक्ष तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जाहिद अख्तर अंसारी को सचिव बनाया गया। वहीं सीडीपीओ, बीईओ ,बीपीएम और युवा मैत्री काउंसलर को सदस्य नामित किया गया।बैठक में किशोर-किशोरियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, एनीमिया नियंत्रण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवन कौशल शिक्षा और किशोर अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। स...