राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में यश ने जीता गोल्ड मेडल
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- खटीमा। इंदौर में 12 सितंबर तक आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए झनकट के करनपुर निवासी खिलाड़ी यश खोलिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शानदार खेल की बदौलत यश खोलिया का चयन दिसंबर में कंबोडिया में होने वाली एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हो गया है। स्वर्ण पदक जीतकर अपने घर करनपुर पहुंचे यश का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उनकी जीत से गांव में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.