राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ कुणालराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ कुणाल
सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 17 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सहारनपुर का खिलाड़ी कुणाल उत्तर प्रदेश टीम के साथ रवाना हो गया है। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुणाल किक लाइट इवेंट के 28 किलोग्राम भार वर्ग तथा म्यूजिकल फॉर्म इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। मानकमऊ निवासी कुणाल ने मई में मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया था। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव मनोज प्रजापति ने विश्वास जताया कि कुणाल राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगा। रवाना होने से पूर्व क्रीड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.