रुद्रपुर, मार्च 18 -- पंतनगर। आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन संस्थान (नार्म), हैदराबाद में 16-17 मार्च को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कार्यशाला का विषय 'मत्स्य क्षेत्र में अकादमिक एवं उद्योग के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना' रहा। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अवधेश कुमार तीन छात्रों के साथ शामिल हुए। इस दौरान पंतनगर की स्नातक चतुर्थ वर्ष की छात्रा सबरीना ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इससे विवि का नाम गौरवान्वित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...