दरभंगा, दिसम्बर 17 -- अलीनगर। भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को बनाए जाने पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने उन्हें पटना में बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। यह निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा संगठनात्मक क्षमता, निष्ठा और जमीनी अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इनके मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...