सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का 11 अप्रैल को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया है। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। जिसमे खास कर जिले के विभिन्न प्रखंडों के अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ता को शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से अल्पसंख्यक समाज का वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर संगठन को और सशक्त बनाना व नेता के प्रति सम्मान जताना है। अल्पसंख्...