इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इटावा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 46 वें महाधिवेशन व 5 वें महिला अधिवेशन में इटावा के दो पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर में आयोजित अधिवेशन में इटावा से 16 पुरुष व 6 महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं। अधिवेशन के दौरान इटावा के इंजीनियर अजय वर्मा द्वारा तैयार वेबसाइट का ई-लॉन्च भी मुख्य अतिथि ने किया। वहीं, इटावा महिला सभा की अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता उमराव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य तथा सभासद सौम्य वर्मा तरुण को राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस उपलब्धि पर शहर के एक होटल में महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क...