मैनपुरी, अगस्त 6 -- कस्बा निवासी व राष्ट्रीय कवि नारायण विद्या आश्रम के संस्थापक बलराम श्रीवास्तव को लखनऊ स्थित बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य सभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में प्रख्यात कवि डॉ. शिवओम अंबर और डॉ. विष्णु सक्सेना ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधायक बृजेश कठेरिया, विधायक इटावा सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, डैनी यादव, विनोद गुप्ता, सरला चौहान, जैसीराम यादव, डा. हाकिम सिंह यादव, तारेश अग्निहोत्री, अनुराग पांडेय, राकेश चतुर्वेदी, नरेंद्र यादव, सुधीर गुप्ता, शिवकुमार आदि ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...