रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। कला, संस्कृति व रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए कलांतर आर्ट फाउंडेशन की ओर से कलांतर-2026 के वार्षिक कला महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें देशभर के विद्यार्थियों, कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आयोजन मुख्य रूप से ऑनलाइन होगा। पेंटिंग, मूर्तिकला, गायन, नृत्य, अभिनय व रचनात्मक लेखन आदि की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। यह आयोजन देशभर के सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, महिला आश्रय गृहों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और कला के प्रति रुचि रखने वाले सभी व्यक्तियों के लिए खुला रहेगा। विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी अपनी पसंदीदा कला विधा में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के पहले चरण में प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रविष्टियां जमा करनी...