वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या विद्यालय में सहायक अध्यापिका नीतू वर्मा ने राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित स्पर्धा के पेशेवर वर्ग में उन्होंने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नीतू ने 'विकसित भारत के रंग कला के संग' थीम पर चित्रकारी की। प्रयागराज में रविवार को उन्हें पुरस्कृत किया गया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोपागंज (मऊ) में सरस्वती शिशु मंदिर एवं बापू इंटर कॉलेज में हुई। उन्होंने बीएचयू में एमए की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और गुरुओं को दिया। उन्होंने अपने अधिवक्ता पति रतनलाल वर्मा और छोटे भाई बलदाऊ वर्मा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश...