वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी। राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर इंचार्ज (प्रशासन) प्रो. रंजीत महंती और कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास थे। दोनों अतिथियों ने बताया कि राष्ट्रीय कर्मयोगी पहल नागरिक-केंद्रित, दक्ष एवं भविष्य के लिए तैयार सार्वजनिक प्रशासन की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। संचालन मास्टर प्रशिक्षकों राजन चौधरी और प्रदीप कुमार दुबे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.