गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- - महाराष्ट्र में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कराई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता गाजियाबाद, संवाददाता। महाराष्ट्र में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं राष्ट्रीय कराटे स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। लक्ष्य ने 54 किग्रा. और देवांश ने 58 किग्रा. भारवर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी हैं। विद्यालय खेल प्रमुख रविंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 राज्यों से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें स्कूल के दो खिलाड़ियों ने शानदान प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किए। दोनों ही खिलाड़ियों ने अंडर-19 आयुवर्ग में प्रतिभाग किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.