बोकारो, जून 24 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। एमजीएम स्कूल, बोकारो के दसवीं कक्षा के छात्र भास्कर टंडन ने भुवनेश्वर स्थित किट यूनिवर्सिटी में आयोजित जेकेए राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। भास्कर ने काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 और 7 जून को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भास्कर ने शानदार तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।

प्राचार्य की प्रतिक्रिया विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने भास्कर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता ...