राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा में गोड्डा के ऋषिकेश सिंह और नीरज कुमार सफल
गोड्डा, जुलाई 23 -- एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेफरी कोर्स एवं परीक्षा में गोड्डा जिले के दो अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। बोकारो में 3 से 5 जुलाई तथा 6 से 8 जुलाई के बीच आयोजित इस परीक्षा में गोड्डा जिले से ऋषिकेश सिंह और नीरज कुमार का चयन राष्ट्रीय रेफरी के रूप में हुआ है। इस दौरान अभ्यर्थियों की लिखित एवं व्यवहारिक परीक्षा ली गई। दोनों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण की और गोड्डा जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता के बाद दोनों अब राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी रेफरशीप की भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- लोहरदगा की सुविज्ञा कुमारी बनी नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.