छपरा, नवम्बर 27 -- फो छपरा, हमारे प्रतिनिधि। 35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप हरियाणा में 27 -30 नवम्बर तक होगा। खेल प्रतियोगिता में बिहार राज्य की टीम भाग ले रही है जिसमें सारण ज़िले से बालक वर्ग में 2 और बालिका वर्ग में 1 खिलाड़ी का चयन हुआ है । बालक वर्ग में हिमांशु कुमार और शिवम् कुमार जबकि बालिका वर्ग में अनुष्का सारण से चयनित की गई है । इस बात की जानकारी सारण ज़िला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने दी । कश्यप ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर इन्होंने 15 दिवसीय कैंप में भी भाग लिया । कैंप में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम में खेलने का मौक़ा मिला । तीनों खिलाड़ियों के बिहार टीम में शामिल होने पर सारण ज़िला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.