जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) के तहत कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा बोकारो में 3 से 8 जुलाई 2026 तक फ्रेशर और रिफ्रेशर राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण सह परीक्षा आयोजित की गई। देशभर से 240 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें केवल 91 सफल रहे। पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के तीन तकनीकी अधिकारियों सुखदेव सिंह (रिफ्रेशर), महेंद्र साहू (रिफ्रेशर) और राधिका बानरा (फ्रेशर) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता प्राप्त की। संघ के चेयरमैन राणा विनोद सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं सचिव जगदीश कुमार ने तीनों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- चंदन कुमार कबड्डी के राष्ट्रीय रेफरी बने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...