औरंगाबाद, फरवरी 24 -- बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव निवासी राजेश सिंह और रेणु सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह का चयन 72वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित होगी। अमित जिले के पहले खिलाड़ी हैं जिनका चयन सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जिला खेल पदाधिकारी कुमार पप्पू राज ने भी हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। अमित ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन करने का भरोसा जताया है। पप्पू सिंह, शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी उर्फ राजा, विकास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.