नैनीताल, जुलाई 10 -- गरमपानी, संवाददाता। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर पहाड़ियों से बोल्डर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर लोनिवि और संबंधित एजेंसियों ने शुक्रवार को जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर गिरे पत्थरों को मशीन से साफ किया गया। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान और पातली के समीप सड़क पर आए पत्थरों को हटाया गया। इसके अलावा खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे पर नौणा के पास गिरे पत्थरों को भी जेसीबी से साफ कर मार्ग को सुरक्षित बनाया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें बीते गुरुवार रात पाडली ...