धनबाद, मार्च 15 -- टाटा स्टील जामाडोबा केंद्रीय अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी विजय कुमार महतो की पुत्री आरोही कुमारी का चयन मिनी राष्ट्रीय ऑर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह सिजुआ 12 नंबर बस्ती की निवासी हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 27 और 28 मार्च को आयोजित होने वाली मिनी राष्ट्रीय ऑर्चरी चैंपियनशिप में आरोही का चयन अंडर-13 वर्ग में हुआ है। वर्तमान में वह टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा डिगवाडीह में संचालित प्रशिक्षण शिविर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहीं हैं। आरोही के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...