पीलीभीत, जुलाई 2 -- पीलीभीत। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक एवं काउंसलर शीराज मलिक ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान और राष्ट्रीय नशा मुक्ति कार्य योजना की ओर से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देशभर के आईआरसीए , डीडीएसी और जीआईए संस्थानों से जुड़े काउंसलर, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कई चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों की जानकारी और दक्षता का मूल्यांकन किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज़...