मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्ता आधारित परीक्षा में इस वर्ष जनपद के 233 नौनिहालों ने सफल होकर अपने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आय एवं योग्ता आधारित परीक्षा पास करने वाले 8वीं के छात्र-छात्राओं को 9 से 12 वीं क्लास तक पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में सरकार की ओर से दिया जाएगा। गरीब वर्ग के प्रतिभावान छात्रों के लिए यह छात्रवृत्ति वरदान सरीखा है। नौ नवंबर 2025 को नगर के महुअरिया स्थित राजकीय पीएमश्री कालेज में आयोजित परीक्षा में जनपद भर के लगभग 1775 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सफलता 233 छात्र-छात्राओं ने प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.