नैनीताल, फरवरी 3 -- नैनीताल। राजस्थान अजमेर के पटेल स्टेडियम में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धमोला निवासी भीम सिंह वैध 65 प्लस आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, 400 मीटर रिले दौड़ में कांस्य और 1600 मीटर रिले दौड़ में टीम के साथ रजत पदक जीता। हल्द्वानी निवासी केवल चंद्र भट्ट ने 50 प्लस आयु वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत 1600 मीटर रिले टीम के साथ मिलकर एक और रजत पदक राज्य की झोली में डाला। प्रतियोगिता में हल्द्वानी से सुरेंद्र सिंह मेहता और कल्याण सिंह गर्ब्याल ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। गिरीश चंद्र जोशी ने रिकॉर्ड समय में पैदल चाल प्रतियोगिता में सफलता पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...