मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित 14-15 मार्च को आयोजित 12वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर ऑटिज्म तथा 21वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर सेरेब्रल पाल्सी में मुजफ्फरपुर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।मुजफ्फरपुर की रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति सफल स्पेशल स्कूल के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। राष्ट्रीय कोच लालू तुरहा ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। प्रतियोगिता के दौरान संस्था की अध्यक्ष मैरी सिन्हा, मेघा कुमारी और यशु ने एस्कॉर्ट के रूप में खिलाड़ियों का सहयोग किय...