राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चमकेंगे भागलपुर के छह खिलाड़ी
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 41वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में बिहार टीम की तरफ से भागलपुर के छह एथलीट अपनी चमक बिखेरेंगे। इसमें भागलपुर की खुशी कुमारी, शारदा कुमारी, चेतन आनंद, निर्मल कुमार, राजा कुमार एवं विकास कुमार शामिल हैं। खुशी और शारदा अंडर-18 के 1000 मी दौड़ में हिस्सा लेंगी। चेतन आनंद 200 मीटर दौड़, निर्मल 110 मीटर, राजा चार गुना 100 मीटर दौड़ एवं विकास 800 मीटर दौड़ में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नसर आलम ने दी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों से पदक की काफी उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एमानुएल किस्कू ने 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, चेन्नई में 80 मीटर हर्डल्स में नया राष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.