सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की मेजबानी में रोहतास के एसपी जैन कॉलेज सासाराम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर की तैयारी अब अंतिम चरण में है। शिविर आगामी 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होनी है। शुक्रवार को शिविर की सफलता को लेकर सासाराम पहुंची वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम समेत कमेटी के सदस्यों ने आयोजन स्थल का मुआयना किया। मौके पर एसपी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन कुमार, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ. साधना रावत आदि मौजूद थीं। इस दौरान स्वयंसेवकों के रहने के स्थल, मंच, मैदान आदि जगहों का निरीक्षण कर आवश्यक गाइड लाइन जारी किया गया। एनएसएस समन्वयक ने बताया कि शिविर को लेकर जंबो कमेटी का गठन किया गया है। एक दर्जन कमेटी गठित करते हुए कमेटी संयोजक और सदस्यों को जिम्मेवारी सौं...