धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद। बीबीएमकेयू धनबाद राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से दो एनएसएस स्वंयसेवकों का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एसपी जैन कॉलेज सासाराम बिहार के लिए किया गया है। इनमें एसएसएलएनटी कॉलेज की रोहिणी कुमारी एवं गुरुनानक कॉलेज के सक्षम रंजन शामिल हैं। शिविर का आयोजन सासाराम बिहार में 16 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। दोनों स्वयंसेवक बीबीएमकेयू का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिविर के लिए झारखंड के आठ विश्वविद्यालयों से कुल 18 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इनमें दो बीबीएमकेयू से हैं। कुलपति रामकुमार सिंह, प्राचार्य शर्मिला रानी, प्राचार्य रंजना दास, मुकुंद रविदास, दलजीत सिंह, अभिषेक सिन्हा ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.