जौनपुर, सितम्बर 2 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सीरत कमेटी की ओर से मंगलवार की रात जामा मस्जिद मैदान में 71वां राष्ट्रीय एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय 'भारत हमारा वतन अधिकार और कर्तव्य' रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह रहे। स्थानीय लोगों और आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सीरत कमेटी के सदर राशिद खान ने उन्हें मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाई चारे और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती और तरक्की के लिए आपसी एकता और भाईचारा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत न हिंदू राष्ट्र है, न मुस्लिम या ईसाई राष्ट्र, बल्कि धर्मनि...