राष्ट्रीय एकता पर्व में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक प्रतिभा
देहरादून, जुलाई 29 -- देहरादून। केंद्रीय विद्यालय संगठन के एक भारत श्रेष्ठ भारत और कला उत्सव के तहत बुधवार को दून के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन हुआ। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ रायपुर, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 हाथीबड़कला और केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, समूह गीत, एकल गायन, नाटक, कहानी वाचन, वादन, कला प्रभाव और प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल आठ केंद्रीय विद्यालयों के 152 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में अतिरिक्त महानिदेशक (सर्वे ऑफ इंडिया) महेश गौड़, क्षेत्रीय उपायुक्त प्रीति सक्सेना सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- चित्रांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.