नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नई दिल्ली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज ने संकुल-स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की यह अनूठी पहल राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने, भारत की सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और एनसीएफ-एसई-2023 के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा (प्रायोगिक शिक्षण) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज के प्राचार्य डॉ. विवेक यादव ने क्लस्टर-स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, जजों और आयोजन समिति को बधाई दी तथा विजेताओं को प्रतियोगिता के आगामी स्तरों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन में दो प्रमुख कार्यक्रम शामिल थे। एक केवीएस दिशानिर्देशों ...