वाराणसी, अक्टूबर 29 -- वाराणसी, संवाददाता। गुजरात में 31 अक्तूबर (शनिवार) को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में पूर्व नक्सल प्रभावित जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के 137 लोग आमंत्रित किए गए हैं। गृह मंत्रालय के कार्यक्रम का थीम 'नक्सलमुक्त भारत' होगा। कुल 126 पूर्व नक्सल प्रभावित जनपदों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। एडीजी जोन (वाराणसी) नवीन अरोड़ा राज्य नोडल और तीनों जिलों के डीएम को सह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) के प्लेटफार्म नंबर नौ पर गुरुवार सुबह पांच बजे एडीजी परेड में आमंत्रित लोगों का स्वागत करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने लखीसराय के प्रतिभागियों का दल गुजरात रवाना यह भी पढ़ें- Ara News: रवाना : बिहार का प्रतिनिधित्...