पलामू, अक्टूबर 31 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में विभिन्न कार्यक्रम कर देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने की शपथ ली गई। एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया। पलामू पुलिस के अलावा भारतीय जनता पार्टी, एमके डीएसपी पब्लिक स्कूल प्रबंधन आदि ने कार्यक्रम कर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। पलामू जिला पुलिस और प्रबुद्ध नागरिक मेदिनीनगर शहर थाना में इकट्ठा होकर राष्ट्रीय एकता दौड़ की शुरुआत की। पलामू जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों, जवानों, स्कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद मेदिनीनगर शहर थाना परिसर से पुलिस लाइन तक एकता दौड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.