कौशाम्बी, अगस्त 11 -- हर घर तिरंगा अभियान-2026 अंतर्गत राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का शुभारंभ कलक्ट्रेट परिसर से किया गया। तिरंगा रैली कलक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर मंझनपुर चौराहा होते हुए डायट मैदान तक निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं 'हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, डीएम न...