मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी में 34 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस शिविर में जिले के 23 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 500 कैडेटों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स कॉलेज में एनसीसी का प्रशिक्षण कैंप शुरूशिविर का उद्देश्य शिविर में थल सैनिक कैंप के लिए योग्य कैडेटों का चयन, प्रशिक्षण तथा ग्रुप टीम का गठन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को 22 राइफल एवं 5.56 मिमी इंसास राइफल की फायरिंग का अभ्यास कराया गया। साथ ही आपदा प्रबंधन, मानचित्र अध्ययन, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, टेंट स्थापना, बाधा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता, भारत-पाक युद्ध, युद्ध नायकों, साइबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया जागरूकता ...