पाकुड़, अगस्त 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। बीएड कॉलेज पाकुड़ में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति, सामाजिक एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व यह संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी शंकर कुमार कुशवाहा के द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। अभियान के दौरान तिरंगा शपथ, राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रप्रेम पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, सेल्फी विथ तिरंगा, तिरंगा रैली, देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में देशभक्ति, राष्ट्र...