रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। विश्व नवाचार एवं रचनात्मकता दिवस पर आयोजित एआई और रोबोटिक्स आधारित राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला में 1800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें कुमाऊं मंडल, खासकर ऊधम सिंह नगर के विद्यालयों बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। बीते 21 अप्रैल को आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर के 230 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। ऊधम सिंह नगर जिले के 20 से अधिक विद्यालयों सहित कुमाऊं मंडल से 1000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के माध्यम से सक्रिय सहभागिता दर्ज की।कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी कानपुर के सहयोग से किया गया। इसमें समग्र शिक्षा उत्तराखंड की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों को एआई आधारित वीडियो निर्माण, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स में ए...