गुड़गांव, जुलाई 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (बर्ड सेंचुरी) के आसपास इको-सेंसिटिव और प्रतिबंधित दायरे में किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ वन्यजीव विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। विभाग ने इको-सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से बने ढांचों, फार्महाउसों और अन्य निर्माणों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले माह के अंत तक इन अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई की जाने की योजना विभाग ने बनाई है। विभाग द्वारा अब तक नियम उल्लंघन करने वाले 150 से अधिक अवैध निर्माणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं, और अन्य को नोटिस भेजने की प्रक्रिया लगातार जारी है। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह इस संबंध में गठित विशेष समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें अवैध निर्माणों को ढहाने और पुलिस...