खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले में लगातार एनएच 31 पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसके बावजूद भी वाहन चालकों द्वारा किसी भी प्रकार की सावधानी नहीं बरती जा रही है। जिससे किसी बड़े दुर्घटना के संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि नियम के विपरीत एनएच 31 किनारे ही वाहनों की पार्किंग कर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। ऐसे में सीधे गुजरने वालें वाहनों के चपेट में लोग आ सकते हैं और अपनी जान गंवा सकते हैं। जी हां। हम बात कर रहे हैं एनएच 31 बलुआही बस स्टैण्ड का। यहां दिन भर एनएच 31 किनारे ही वाहनों की पार्किंग कर यात्रियों को बैठाए जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस पर आज तक न तो कोई प्रशासनिक पदाधिकारी ने ही ध्यान दिया है और न ही किसी भी पुलिस पदाधिकारी ने। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटनाएं हो ...