हरिद्वार, अप्रैल 2 -- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी बहादराबाद में जारी गतिरोध के बीच एक बात फिर प्रधानचार्य सत्यपाल सिंह और कनिष्ठ सहायक अमन सैनी को निलंबित कर दिया गया हैं। पूर्व में अध्यक्ष राष्ट्रीय इंटर कॉलेज द्वारा इन दोनों कर्मचारियों का निलंबन किया गया था। लेकिन किसी तरह कर्मचारियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राहत मिल गयी थी। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यलय से जारी पत्र में कनिष्ठ सहायक ओर प्रधानाचार्य को राहत देते हुए निलम्बन प्रक्रिया को अवैध करार देते हुए कर्मचारियों को बहाल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रबंधक जयंत चौहान द्वारा प्रधनाचार्य सत्यपाल सिंह और कनिष्ठ सहायक अमन सैनी को पुनः निलंबित कर विद्यालय के कमरा नम्बर 3 व 4 में क्रमशः अटैच कर दिया हैं। प्रबंधक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने पत्र जारी कर अवगत कराया कि अ...