बांका, अप्रैल 26 -- बांका, एक संवाददाता। देशभर के दवा व्यवसायियों के शीर्ष संगठन ऑल इंडिया ऑगनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर आगामी 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर दवा दुकान बंदी का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांका केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार शाह ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर यह बंदी आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठन की मुख्य मांगों में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी छूट (डिस्काउंट) पर प्रतिबंध तथा नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई शामिल है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा व्यवसाय के खिलाफ 20 को बंदी का ऐलान उनका कहना है कि ऑनलाइन बिक्री और बड़े कॉर्पोरेट के बढ़ते प्रभाव से छोटे दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रह...