अंबेडकर नगर, दिसम्बर 18 -- जलालपुर, संवाददाता। फतेहपुर बड़ागांव स्थित सरदार पटेल महाविद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार क्विज प्रतियोगिता में पांच मेधावी छात्रों-छात्राओं का चयन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालय के 189 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दो चरणों में ब्लॉक स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगपुर के आयुष गौड़, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुर की दिव्यांशी, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद की वर्षा यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव की आर्या प्रजापति एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा मोहम्मदपुर की श्रद्धा का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। ये मेधावी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एआरपी लालधारी यादव, अजीत य...