शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- पुवायां से 100 छात्र-छात्राओं को दो बसों के माध्यम से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गन्ना शोध संस्थान, शहीद संग्रहालय और शहीद पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अर्चना और डॉ. मनीष ने छात्रों को गन्ने की विभिन्न प्रजातियों, अनुसंधान कार्यों और उनके महत्व की जानकारी दी। शहीद संग्रहालय और शहीद पार्क में छात्रों को जनपद के शहीदों के इतिहास, बलिदान और उन्हें दी गई श्रद्धांजलि से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता, पुवायां के खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार शुक्ला, एआरपी जितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार सहित कई अध्यापक व स्टाफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...