मधुबनी, जुलाई 5 -- मधुबनी। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा एकेडमिक सत्र 2025- 26 के लाभर्थियों के लिए नेशनल स्कालरशीپ पोर्टल पर आवेदन की तिथि निर्धरित कर दी गई है। डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने जारी पत्र में कहा है कि पोर्टल एक जून से खुल चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। डिफेक्टिव आवेदन की जांच 15 सितम्बर तक, अंतिम तिथि आईएनओ लेवल जांच 15 सितम्बर एवं डीएनओ लेवल जांच की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया उन्होंने कहा है कि विभागीय पत्र के आलोक में प्रोजेक्ट वर्ष 2026- 27 के राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के सफल लाभार्थियों को नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल (एनपीएस) पर निबंधन कर छात्रृत्ति के लिए ससमय फ्रेश ऑनलाइन आवेदन करना है। साथ ही राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2023,...