गोपालगंज, अगस्त 20 -- (रिपोर्ट : निराला ओझा) पंचदेवरी। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना के पात्र छात्र-छात्राओं का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कराने में लापरवाही अब प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ सकती है।बैठक का आयोजन पात्र विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन, फ्रेश आवेदन और रिन्यूअल नहीं कराने तथा विद्यालय स्तर पर आवेदनों का सत्यापन नहीं करने के मामले को जिला शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसको लेकर जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित और नवस्थापित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई गई है।आवेदन प्रक्रिया विभागीय निर्देश के अनुसार प्रोजेक्ट ईयर 2025-26 में एनएमएमएसएस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का एनएसपी पर रजिस्ट्रेशन कर छात्रवृत्ति के लिए फ्रेश ऑनलाइन आवेदन कराया जान...